Friday, February 16, 2024

वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी सर्वांनी प्रयत्न करा मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी

नागपूर :नागपूर शहरातील वायू प्रदूषण कमी करण्यासाठी मनपासह वाहतूक पोलिसकेंद्रीय  महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळनीरी या सर्व विभागांनी समन्वयाने प्रयत्न करावेअसे निर्देश मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉअभिजीत चौधरी यांनी दिले.वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी मनपा द्वारे राबविण्यात येत असलेल्या प्रकल्पांचा शुक्रवारी (ता.१६मनपा आयुक्तांनी आढावा घेतलामनपा मुख्यालयातील आयुक्त सभाकक्षात झालेल्या आढावा बैठकीत मनपाचे उपायुक्त श्रीरवींद्र भेलावेअधीक्षक अभियंता श्रीमनोज तालेवारडॉश्वेता बॅनर्जीसहायक पोलिस आयुक्त (वाहतूकश्रीजयेश भांडारकरमनपा परिवहन प्रशासकीय अधिकारी श्रीरवींद्र पागे, ‘नीरीच्या  प्रिसिंपल सायंटिस्ट संगीता गोयलकार्यकारी अभियंता अल्पना पाटनेसार्वजनिक आरोग्य अभियंता श्रीसंदीप लोखंडेप्रकल्प अधिकारी श्री.
राऊतश्रीगभने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळाचे श्रीराजेंद्र पाटीलसल्लागार डॉगीतांजलीकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडळाचे सल्लागार डॉसंदीप नारनवरे आदी उपस्थित होते.वायू गुणवत्ता सुधारण्याच्या दृष्टीने नागपूर महानगरपालिकेद्वारे विविध कामांचे कार्यादेश प्रदान करण्यात आलेले आहेतयापैकी बहुतांश कामे पूर्णत्वास आलेली आहेत तर काही प्रकल्प प्रगतीपथावर आहेतयामध्ये मनपाच्या परिवहन सेवेमध्ये विद्युत बसेसचा अंतर्भाव करण्यात आलेला आहेमनपाद्वारे १४४ नवीन -बसेससाठी कार्यादेश देण्यात आला असून६० -बसेस सध्या सेवेत आहेत. वाडी, हिंगणा आणि लकडगंज येथील चार्जिंग स्टेशन आणि बस डेपोचे काम देखील पूर्ण झाले असून वाठोडा बस डेपोचे काम सुरू असल्याची माहिती आयुक्तांपुढे सादर करण्यात आली. 
शहरात हरीत  क्षेत्राच्या  विकासासाठी  उद्यान  विभागाद्वारे विविध कामाचे कार्यादेश देण्यात आले आहेतयातील भारत माता उद्यानामध्ये हरीत क्षेत्र विकसित करण्यात आलेले आहेयाशिवाय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ परिसरात वृक्षारोपण करण्यात आलेले आहे.रस्त्यांवरील खड्डे बुजवून त्याचे समतलीकरण आणि पर्यावरणपूरक दहन घाटांच्या विकासासाठी कार्यादेश प्रदान करण्यात आलेले आहेतयाशिवाय सर्वाधिक प्रदूषणाची नोंद असलेल्या  नागरी वस्तीनिहाय गंगाबाई घाटमोक्षधाम घाट आणि मानेवाडा या दहन घाटांवर वायू प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली लावण्याचे कामाचे निविदा प्रकाशित करण्यात आली आहेजयताळाचिंचभुवन आणि फ्रेन्ड्स कॉलनी येथील दहनघाट विकसीत करण्याचे काम प्रगतीपथावर आहेवायू गुणवत्ता सुधारणा आणि बळकटीकरणासाठी नागपूर महानगरपालिकेने सीएसआयआरनीरी चे सहकार्य घेतले आहेवाहतुकीमुळे होणारे प्रदूषण रोखण्यासाठी  त्यावर नियंत्रण मिळविण्यासाठी मनपावाहतूक पोलिसनीरी आणि प्रदूषण नियंत्रण मंडळ यांच्या प्रतिनिधींचा समावेश असलेल्या समितीचा आढावा घेण्याची सूचना यावेळी मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉअभिजीत चौधरी यांनी केली.  

सर्वेश्वर देवालयम कें अभिषेक समारोह 22 फरवरी को

नागपुर:- कांची कामकोटि पीठम के परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीजी के आशीर्वाद से, श्री भवानी अंबल समेध श्री सर्वेश्वर देवालयम का स्वर्ण अष्टबंधन महाकुंभाभिषेकम, रामनगर, नागपुर में गुरुवार 22 फरवरी, 2024 को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। समारोह 18 फरवरी (रविवार) को सुबह 6 बजे महागणपति होम के साथ शुरू होकर 22 फरवरी, 2024 (गुरुवार) तक चलेगा। रामनगर में सर्वेश्वर देवालयम इस ऑरेंज सिटी, नागपुर का लोकप्रिय धार्मिक स्थल है और यह चोल संस्कृति के 15 वीं शताब्दी के मंदिर की अद्भुत, सुंदर और प्रामाणिक वास्तुकला प्रतिकृति है और आगम शास्त्र के अनुसार निर्मित है। मंदिर का वर्तमान स्थान पहले एक गौशाला था और परम पूज्य श्री जयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने सलाह दी थी कि यहां एक छोटा सा मंदिर बनाया जाए। और श्री गणेश, सुब्रमण्यर, आदि शंकराचार्य और श्री राधाकृष्ण देवताओं को सबसे पहले 1975 में प्रतिष्ठित किया गया था। फिर 1979 में फिर से श्री सर्वेश्वर, देवी भवानी, श्री लक्ष्मी नृसिंहर, अय्यप्पन, नवगृह, श्री दुर्गा, काल भैरवर और चंडिकेश्वर को 
प्रतिष्ठित किया गया। मंदिर को 1984 में 47 फीट ऊंचे राजगोपुरम के साथ फिर से पवित्र किया गया, और फिर 1997 और 2011 में 5वीं बार पवित्र किया गया। सभी विग्रहों को कांची के महास्वामी परम पूज्य श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती के अलावा किसी अन्य का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनूठा गौरव प्राप्त है। 12 वर्षों के अंतराल के बाद, 6 वां कुंभाभिषेकम (6 वां अभिषेक) 22 फरवरी, 2024 (गुरुवार) को मुहूर्तम में तय किया गया है: शोभाकृथु वरुदम, 10 वां कुंभरावी (मासी) मासम, गुरुवरम, सुखला त्रियोदशी, पुष्य नक्षत्रम, अमृतयोगम, मीना लग्नम. सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक. और अगला मंडल अभिषेकम 10 मई, 2024 को समाप्त होगा। कार्यक्रम विवरणःकार्यक्रम 18 फरवरी 2024 को सुबह 6.00 बजे गणपति होम के साथ शुरू होंगे और 21 फरवरी 2024 तक वास्तु पूजा, % कला पूजा जैसे दैनिक कार्यक्रम और 22 फरवरी 2024 (गुरुवार) को अष्टभंडाना महाकुंभाभिषेकम निम्नानुसार किया जाएगा । 22.02.24 (गुरुवार): महाकुंभाभिषेकम दिवस सुबह 6.00 बजे से: 6वां काल यज्ञ पूजा, पूर्णाहुति, विशेष द्रव्यहुति, दस धनम, यत्रधानम, महापूर्णाहुति, कलश जुलूस, विमानम, राजगोपुरम महाकुंभाभिषेकम, विनयगर, मूलस्थानम सर्वेश्वर, भवानी, गुरुवायुरप्पन और अन्य परिवार देवता कुंभाभिषेकम और महाअभिषेकम सुबह 8 बजे से के बीच सुबह 9.30 बजे. यजमान उत्सवम्। उसी दिन (22 फरवरी) शाम 5.00 बजे: श्री सर्वेश्वर देवी भवानी तिरुकल्याण महोत्सव और मंदिर परिसर के अंदर स्वामी अंबल जुलूस। नोटः षोडसा दीपराधनै, चतुर्वेद पारायणम, थेवरम परायणम और विशेष। यागसलाई कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन नादस्वरम का पाठ किया जाएगा। मंडलाभिषेकम् 23.02.2024 से 10.04. 2024 तक प्रतिदिन होगा। सभी भक्तों को आमंत्रित किया जाता है और अनुरोध किया जाता है कि वे बड़ी संख्या में परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हों और भगवान सर्वेश्वर और देवी भवानी का आशीर्वाद लें। प्रबंध समिति और कुंभाभिषेक समिति, सर्वेश्वर देवालयम, नागपुर

शिवजयंती महोत्सव की धूम

नागपुर: शिव जन्मोत्सव समिति दक्षिण नागपुर (मानेवाड़ा) यह महोत्सव शिव जन्मोत्सव समिति दक्षिण मानेवाड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो अखंड हिंदुस्तान के आदर्श छत्रपती शिवराय के स्वराज्य के स्वर्णिम इतिहास की कहानी कहता है। आइए हम उस स्वर्ण युग की याद में सुनहरे पल के साक्षी बनकर भाग लें और आनंद लें। साथ ही दक्षिण नागपुर के परिवर्तन चौक स्थित बेसा रोड पर सोमवार 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इस बार पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच शुरू होगी। इसमें बाल कलाकारों के लिए एक पोशाक प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए एक पोशाक प्रतियोगिता है। महिलाओं के लिए पहला पुरस्कार सोने की नथ और दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां पुरस्कार पैठणी साड़ियां होंगी।  इसके बाद पोशाक प्रतियोगिता में बाल कलाकारों को प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये दिया जाएगा।  इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जायेंगे।  कार्यक्रम शाम 7:00 बजे शुरू होगा। केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी शिव छत्रपति शिवाजी महाराज को मानवंदना करेंगे साथ ही यह कार्यक्रम दक्षिण के प्रिय विधायक मोहन भाऊ मते की अध्यक्षता में होगा और इस कार्यक्रम में शशांक खेकरे मित्र परिवार एवं पूर्व नगरसेविका श्रीमती मंगला खेकरे की ओर से आयोजित किया गया है। शंशांक खेकरे एवं उनके मित्र परिवार ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

Friday, January 12, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने की अपील....

महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जीकेंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी अनुराग ठाकुर,भारती पवारनिसिथ प्रामाणिक,महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीसअजित पवार जीसरकार के अन्य मंत्रीगणअन्य महानुभावऔर मेरे युवा साथियों,आज का ये दिन भारत की युवाशक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित हैजिसने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैं आप सब नौजवानों के बीच नासिक में हूँ। मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की नारीशक्ति की प्रतीक राजमाता जिजाऊ माँ साहेब की भी जन्मजयंती है। ये केवल एक संयोग नहीं है कि भारत की अनेक महान विभूतियों का संबंध महाराष्ट्र की धरती से रहा है। ये इस पुण्यभूमि काइस वीरभूमि का और इस तपोभूमि का प्रभाव है। इस धरती पर राजमाता जिजाऊ माँ साहेब जैसी मातृशक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे 
महानायक को गढ़ा। इसी धरती ने देवी अहिल्या बाई होलकररमाबाई आंबेडकर जैसी महान नारियां हमें दीं। इसी धरती ने लोकमान्य तिलकवीर सावरकरआनंद कन्हेरेदादा साहेब पोटनिसचापेकर बंधु जैसे अनेक सपूत हमें दिए। नासिक-पंचवटी की इस भूमि में प्रभु श्रीराम ने काफी समय बिताया था। मैं आज इस भूमि को भी नमन करता हूंश्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। मैंने आह्वान किया था कि जनवरी तक हम सभी 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थस्थानों कीमंदिरों की साफ-सफाई करेंस्वच्छता का अभियान चलाएं। आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने कामंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से फिर अपना आग्रह दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्तदेश के सभी मंदिरों मेंसभी तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएंअपना श्रमदान करें। 
मेरे युवा साथियों, हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तकसभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है। श्री ऑरोबिन्दो कहते थे कि अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैंतो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे भारत की उम्मीदेंभारत के युवाओं के चरित्रउनकी प्रतिबद्धता पर टिकी हैउनकी बौद्धिकता पर टिकी है। श्री ऑरोबिन्दोस्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 मेंभारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। आज भारत दुनिया की टॉप फाइव इकॉनमी में आया हैतो इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है। आज भारतदुनिया के टॉप थ्री स्टार्ट अप इकोसिस्टम में आया हैतो इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है। 

आज भारत एक से बढ़कर एक इनोवेशन कर रहा है। आज भारत रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है। आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब बन रहा हैतो इसका आधार भारत के युवा हैंभारत के युवाओं का सामर्थ्य है।साथियोंसमय हर किसी को अपने जीवनकाल में एक सुनहरा मौका जरूर देता है। भारत के युवाओं के लिए समय का वो सुनहरा मौका अभी हैअमृतकाल का ये कालखंड है। आज आपके पास मौका है इतिहास बनाने काइतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का। आप याद करिए...आज भी हम सर एम विश्वेश्वरैया की याद में इंजीनियर्स डे मनाते हैं। 
उन्होंने 19वीं और 20वीं शताब्दी में अपना जो इंजीनियरिंग कौशल दिखायाउसका आज भी मुकाबला मुश्किल है। आज भी हम मेजर ध्यानचंद को याद करते हैं। उन्होंने हॉकी की स्टिक से जो जादू दिखायावो आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं। आज भी हम भगत सिंहचंद्रशेखर आजादबटुकेश्वर दत्त जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों को याद करते हैं। उन्होंने अपने पराक्रम से अंग्रेजों को पस्त करके रख दिया था। आज हम महाराष्ट्र की वीर भूमि पर हैं। आज भीहम सभी महात्मा फुलेसावित्रीबाई फुले को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने शिक्षा को सामाजिक सशक्तीकरण का एक माध्यम बनाया। 


आजादी के पहले के कालखंड मेंऐसे सभी महान व्यक्तित्वों ने देश के लिए काम किया,  वो जिये तो देश के लिए,वो जूझे तो देश के लिएउन्होंने सपने संजोये तो देश के लिएउन्होंने संकल्प किए तो देश के लिए और उन्होंने देश को नई दिशा दिखाई। अब अमृतकाल के इस कालखंड में आज वो दायित्व आप सभी मेरे युवा साथियों के कंधों पर है। अब आपको अमृतकाल में भारत को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। आप ऐसा काम करिए कि अगली शताब्दी में उस वक्त की पीढ़ी आपको याद करेआपके पराक्रम को याद करे। आप अपने नाम को भारत और पूरी दुनिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिख सकते हैं। इसलिए मैं आपको 21वीं सदी के भारत की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूं। मैं जानता हूं आप ये कर सकते हैंभारत के युवा ये लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। मेरा सबसे ज्यादा भरोसा आप सभी पर हैभारत के युवाओं पर है। मैं मेरा युवा भारत संगठन से जिस तेजी के साथ देश के कोने-कोने में युवा जुड़ रहे हैंउससे भी बहुत उत्साहित हूं। 
मेरा युवा भारत MY Bharat संगठन की स्थापना के बाद ये पहला युवा दिवस है। अभी इस संगठन को बने 75 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और करोड़ 10 लाख के आसपास युवा इसमें अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं। मुझे विश्वास हैआपका सामर्थ्यआपका सेवाभावदेश कोसमाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आपका प्रयासआपका परिश्रमयुवा भारत की शक्ति का पूरी दुनिया में परचम लहराएगा। मैं MY Bharat संगठन में रजिस्टर कराने वाले सभी युवाओं का आज विशेष अभिनंदन करता हूं। और मैं देख रहा हूं MY Bharat में रजिस्ट्रेशन में हमारे युवा और हमारी युवतियां दोनों के बीच में कंपटीशन चलती हैकौन ज्यादा रजिस्ट्री  करवाए। 


कभी युवक आगे निकल जाते हैंकभी युवतियां आगे निकल जाती हैं। बड़ी जोरो की स्पर्धा चल रही है।साथियोंहमारी सरकार को अब 10 साल हो रहे हैं। इन 10 वर्षों में हमने पूरा प्रयास किया है कि युवाओं को खुला आसमान देंयुवाओं के सामने आने वाली हर रुकावट को दूर करें। आज चाहे शिक्षा होरोजगार हो, Entrepreneurship या Emerging Sectors होंस्टार्टअप होंस्किल्स या स्पोर्ट्स होंदेश के युवाओं को सपोर्ट करने के लिए हर क्षेत्र में एक आधुनिक dynamic Ecosystem तैयार हो रहा है। आपको 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा देने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। युवाओं के लिए अब देश में आधुनिक Skilling Ecosystem भी तैयार हो रहा है। हाथ के हुनर से कमाल करने वाले नौजवानों की मदद के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। पीएम कौशल विकास योजना की मदद से करोड़ों युवाओं को स्किल्स से जोड़ा गया है।  देश में नए IIT , नए NIT लगातार खुलते जा रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत को एक स्किल्ड फोर्स के रूप में देख रही है। विदेश में हमारे युवा अपना कौशल दिखा पाएं इसके लिए सरकार विदेश जाने वाले युवाओं को ट्रेनिंग भी दे रही है। फ्रांसजर्मनीयूकेऑस्ट्रेलियाइटलीऑस्ट्रिया जैसे अनेक देशों के साथ सरकार ने जो Mobility समझौते किए हैंउसका बड़ा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। साथियों,युवाओं के लिए नए अवसरों का आसमान खोला जाएसरकार इसके लिए हर क्षेत्र मेंपूरी शक्ति से काम कर रही है। देश में Drone Sector के लिए नियम सरल बनाए गए हैं। सरकार आज Animation, Visual Effects, Gaming और Comic Sectors को प्रमोट कर रही है। Atomic Sector, Space और Mapping सेक्टर को भी खोला गया है। आज हर क्षेत्र में पिछली सरकारों से दोगुनी-तिगुनी रफ्तार से काम किया जा रहा है। ये जो बड़े-बड़े हाईवे बन रहे हैंवो किसके लिए हैंआपके लिए...भारत के युवाओं के लिए। ये जो नई-नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं...वो किसकी सहूलियत के लिए हैंआपके लिए...भारत के युवाओं के लिए। हमारे लोग विदेश जाते थेवहां के पोर्टवहां के एयरपोर्ट देखकर सोचते थे कि भारत में ऐसा कब होगा। आज भारत के एयरपोर्ट्सदुनिया के बड़े से बड़े एयरपोर्ट का मुकाबला कर रहे हैं। कोरोना के समय में आपने देखा हैविदेशों में वैक्सीन के सर्टिफिकेट के नाम पर कागज थमाया जाता था। ये भारत है जिसने हर भारतवासी को वैक्सीन लगाने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट दिया। आज दुनिया के कितने ही बड़े देश हैं जहां पर लोग मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचते हैं। वहीं आप भारत के युवा हैंजो इतना सस्ता मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं कि दुनिया के लोगों के लिए अजूबा हैये कल्पना से भी परे है।
साथियों,आज देश का मिजाज भी युवा हैऔर देश का अंदाज़ भी युवा है। और जो युवा होता हैवो पीछे नहीं चलतावो स्वयं लीड करता है। इसलिए आज टेक्नोलॉजी की फील्ड में भी भारत फ्रंट से लीड कर रहा है। चंद्रयान और आदित्य L1 उसकी सफलता हमारी आंखों के सामने है। मेड इन इंडिया INS विक्रांत जब समंदर की लहरों से टकराता हैतो हम सभी का सीना चौड़ा हो जाता है। जब लाल किले से मेड इन इंडिया तोप गरजती हैतो देश में एक नई चेतना जग जाती है। जब भारत में बना फाइटर प्लेन तेजस आसमान की ऊंचाई नापता हैतो हम गर्व से भर जाते हैं। आज भारत में बड़े-बड़े मॉल्स से लेकर छोटी-छोटी दुकान तकहर तरफ UPI का इस्तेमाल हो रहा है और दुनिया हैरान है। अमृतकाल का आरंभ गौरव से भरा हुआ है। अब आप युवाओं को इस अमृतकाल में इससे भी आगे लेकर जाना हैविकसित राष्ट्र बनाना है।साथियों,आपके लिए ये समय सपनों को विस्तार देने का समय है। अब हमें केवल समस्याओं के समाधान नहीं खोजने हैं। हमें केवल चुनौतियों पर विजय नहीं पानी है। हमें खुद अपने लिए नए challenges तय करने होंगे। हमने ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य सामने रखा है। हमें दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। हमें आत्मनिर्भर भारत अभियान के सपने को सिद्धि देनी है। हमें सर्विसेस और IT सेक्टर की तरह ही भारत को विश्व का manufacturing hub भी बनाना है। इन आकांक्षाओं के साथ-साथ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारियाँ भी हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती होप्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होहमें लक्ष्य बनाकर तय समय में इन्हें प्राप्त करना है। साथियों,अमृतकाल की आज की युवा पीढ़ी पर मेरे विश्वास की एक और खास वजह है और वो खास वजह है। इस कालखंड में देश में वो युवा पीढ़ी तैयार हो रही हैजो गुलामी के दबाव और प्रभाव से पूरी तरह मुक्त है। इस पीढ़ी का युवा खुलकर कह रहा है- विकास भीऔर विरासत भी। ये लोग आयुर्वेद तो हमारे देश में योग हो या आयुर्वेद होहमेशा भारत के लिए एक पहचान के रूप में रहा है। लेकिन आजादी के बाद इन्हें ऐसे ही भुला दिया गया। आज दुनिया इन्हें स्वीकार कर रही है। आज भारत का युवा योग-आयुर्वेद का ब्रैंड एंबेसडर बन रहा है। साथियोंआप अपने दादा-दादीअपने नाना-नानी से पूछिएगावो आपको बताएंगे कि उनके दौर में रसोई में बाजरे की रोटीकोदो-कुटकीरागी-ज्वार यही तो हुआ करता था। लेकिन गुलामी की मानसिकता में इस अन्न को गरीबी के साथ जोड़ दिया गया। इन्हें रसोई से बाहर कर दिया गया। आज यही अन्न मिलेट्स के रूप मेंसुपरफूड के रूप में वापस रसोई में पहुंच रहे हैं। सरकार ने इन मिलेट्स कोमोटे अनाज को श्रीअन्न की नई पहचान दी है। अब आपको इन श्रीअन्न का ब्रैंड एंबेसेडर बनना है। श्रीअन्न से आपकी सेहत भी सुधरेगी और देश के छोटे किसानों का भी भला होगा। साथियों,आखिर में मैं एक बात राजनीति के माध्यम से देश की सेवा की भी करूंगा। मैं जब भी Global Leaders या Investors से मिलता हूंतो इनमें मुझे एक अद्भुत आशा दिखती है। इस आशा कीइस आकांक्षा की एक वजह है- Democracy लोकतंत्र,  भारत Mother of Democracy है। लोकतंत्र की जननी है।  लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगीराष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। इस भागीदारी के कई तरीके हैं। अगर आप सक्रिय राजनीति में आते हैंतो आप परिवारवाद की राजनीति के प्रभाव को उतना ही कम करेंगे। आप जानते हैं कि परिवारवाद की राजनीति ने देश का कितना नुकसान किया है। लोकतंत्र में भागीदारी का एक और महत्वपूर्ण तरीका है कि आप अपनी राय वोट के जरिए जाहिर करें। आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगेजो इस बार जीवन में पहली बार वोट डालेंगे। First Time Voters हमारे लोकतंत्र में नई ऊर्जा और शक्ति ला सकते हैं। इसलिए वोट करने के लिए आपका नाम लिस्ट में आएइसके लिए जल्दी से जल्दी सारी प्रक्रिया पूरी कर लीजिए। आपके Political Views से ज्यादा जरूरी है कि आप देश के भविष्य के लिए अपना वोट डालते हैंअपनी भागीदारी कराते हैं। साथियोंअगले 25 वर्षों का ये अमृतकालआपके लिए कर्तव्य-काल भी है। जब आप अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखेंगेतो समाज भी आगे बढ़ेगादेश भी आगे बढ़ेगा। इसलिए आपको कुछ सूत्र याद रखने होंगे। जितना हो सके आप लोकल कोस्थानीय प्रॉडक्ट्स को प्रमोट करिएमेड इन इंडिया प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करिए। किसी भी तरह की ड्रग्स और नशे की लत से बिल्कुल दूर रहिएइन्हें अपने जीवन से दूर रखिए। और माताओं-बहनों-बेटियों के नाम अपशब्दों कागालियों का इस्तेमाल करने का जो चलन है उसके खिलाफ आवाज उठाइएइसे बंद करवाईये। मैंने लाल किले से भी इसका आग्रह किया थाआज फिर से दोहरा रहा हूं। साथियोंमुझे विश्वास हैआप सब हमारे देश का एक-एक युवा अपने हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सामर्थ्य से पूरा करेगा। सशक्तसमर्थ और सक्षम भारत के स्वप्न की सिद्धि का जो दीप हमने जलाया हैवो इसी अमृतकाल में अमर ज्योति बनकर विश्व को प्रदीप्त करेगा। इसी संकल्प के साथआप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! भारत माता की जय। दोनों मुटठी बंद करके पूरी ताकत से आप जिस राज्य से आए हैंवहां तक आपकी आवाज पहुंचनी चाहिए। भारत माता की जयवंदे मातरम,वंदे मातरम,वंदे मातरम,

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन

मेरे प्यारे देशवासियो , नमस्कार! देश और विदेश में रहने वाले , हम भारत के लोग , उत्साह के साथ , गणतन्त्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं। मै...