Monday, December 9, 2024

11 से अपूर्व विज्ञान मेला छात्रों का प्रशिक्षण शुरू

नागपुर:- असोसिएशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एज्युकेशन तथा नागपुर महानगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में 11 दिसंबर से अपूर्व विज्ञान मेला का आयोजन राष्ट्रभाषा भवन परिसर में किया जा रहा है। यह आयोजन 15 दिसंबर तक चलेगा। इस संदर्भ में दो दिवसीय छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विदित हो कि अपूर्व विज्ञान मेला का यह 27वां वर्ष है। इस आयोजन के माध्यम से मनपा शालाओं के विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। नागपुर महानगर के साथ ही अब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के 
शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए यह प्रेरणास्पद हो गया है। इस विज्ञान मेले में विज्ञान के 100 से अधिक प्रयोगों को मनपा शालाओं के जो 200 विद्यार्थी प्रदर्शित करेंगेउन्हें मनपा शालाओं के विज्ञान शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रही हैं। इनमें नीलिमा अढाऊनीता गडेकरडॉ. मनीषा गुंडमवारजागृति मेश्रामदीप्ति बिस्टपुष्पा गावंडेवंदना चव्हाण आदि शामिल हैं। पहले दिन एकात्मता नगर माध्यमिक शालादुर्गा नगर माध्यमिक शालास्व. साखले गुरुजी उच्च प्राथमिक शालाडॉ. राममनोहर लोहिया माध्यमिक शालावाल्मीकि नगर माध्यमिक शालानेताजी मार्केट माध्यमिक शालानयापुरा उच्च प्रा. शालाविवेकानंद नगर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 10 दिसंबर को यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। 
विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के प्रयोग कार्यशाला में शामिल किये गए हैं। इनमें अधिकांश प्रयोग कक्षा 6 से कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं व विज्ञान के नियमों को समझने में मदद करते हैं। घरों में आसानी से उपलब्ध वस्तुओं से निर्मितविज्ञान के सरलरोचक और कम खर्चीली वस्तुओं से इन प्रयोगों को निर्मित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रभाषा भवन (फोन 0712 – 2523162) से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...