Tuesday, February 20, 2024

भारतीय खान ब्यूरो में छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती समारोह संपन्न

छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती उत्सव समिति , भारतीय खान ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती उत्सव समारोह भारतीय खान ब्यूरो मुख्यालयनागपुर में दिनांक 19 फरवरी , 2024 को मनाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुनील वि.गावपांडे (सेवानिवृत्त) एवं समारोह के विशेष अतिथि श्री पंकज कुलश्रेष्ठ , मुख्य खान नियंत्रक (प्रभारी) भारतीय खान ब्यूरो थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पीयूष नारायण शर्मामुख्य खान नियंत्रक (प्रभारी)भारतीय खान ब्यूरो ने की । समारोह के दौरान समिति के सचिव श्री रूद्र नारायण मिश्र ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए समिति के द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की चर्चा की। समिति के अध्यक्ष श्री पराग ताडलिंबेकर ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व को नयी पीढ़ी के  लिए अनुकरणीय बताया. समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रखर वक्ता ब्रिगेडियर सुनील वी. गावपांडे ने शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं उनकी नौसेना के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला और भारतीय नौसेना के जनक के रूप में उनकी महत्ता प्रतिपादित की । समारोह के विशेष अतिथि श्री पंकज कुलश्रेष्ठ ने वर्तमान में श्री शिवाजी महाराज की प्रासंगिकता क्यों है इस पर अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री पीयूष नारायण शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण के दौरान श्री शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व व गुणों की चर्चा की एवं उन्हें जीवन में समाहित करने का आव्हान किया। समारोह के दौरान विविध प्रस्तुतियां दी गयी । कार्यक्रम का संचालन श्री विनय कुमार सक्सेना ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री अमन कुमार पाठक ने किया. समारोह के सफलतार्थ श्री छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयंती उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय किया।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...