डॉ विंकी रूघवानी ने पिछले 5 वर्षों में
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है। उन्होंने कोविड
समय के दौरान ऑनलाइन परामर्श सहित कई नए उपक्रम लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसी के मद्देनजर डॉ. विंकी रुघवानी को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल का प्रशासक नियुक्त किया गया
है। यह गवर्नमेंट नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया। डॉ. विंकी रुघवानी ने बताया कि फास्ट ट्रैक पंजीकरण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान दिया जाएगा। निकट भविष्य
में मेडिकल नेग्लिजेंस के मामलों का निर्णय समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने
कहा कि फर्जी डॉक्टर एक बड़ी चुनौती है,जिससे निपटने के लिए रोगी अपने डॉक्टर की
संपूर्ण जानकारी ले पाए ऐसी सुविधा की
जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों को नवीनतम प्रशिक्षण देने के लिए ऑनलाइन
कन्टीन्यूस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्लॅटफॉर्म को मजबूत किया जाएगा ताकि डॉक्टरों का
समय बचाया जा सके। डॉ. विंकी रुघवानी नागपुर के बालरोगतज्ञ हैं और पिछले 25 वर्षों
से थैलेसीमिया और सिकलसेल रोगियों की रोकथाम और कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर चिकित्सा जगत व कई संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. विंकी
रुघवानी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और वैद्यकीय शिक्षण मंत्री हसन मुश्रीफ को
धन्यवाद दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न
[Demo Pick] नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...
-
नागपुर:- केंद्र सरकार ने जमीन-जायदाद खरीदी-बिक्री से जुड़े किसी भी गति विधी के लिए महारेरा एक्ट के साथ बार कोड की भी अनिवार्यता लागू की,लेकि...
-
[Demo Pick] नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...
.jpeg)
No comments:
Post a Comment