Thursday, August 29, 2024

गोकुलपेठ मार्केट में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण

नागपूर:-  गोकुलपेठ, धरमपेठ जोन अंतर्गत गोकुलपेठ मार्केट में एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किरण मुंधडा, तेजस्वी मंच की महिलाओं के सदस्य, और सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे ने गोकुलपेठ मार्केट के दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें अपना कचरा डस्टबिन में रखे साथ ही महानगरपालिका द्वारा निर्धारित कचरा वाहन में पर ही कचरा डालने की और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने 
और ना ही नागरिकों को करने देने की अपील  की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे के अलावा, जोनल अधिकारी  दीनदयाल टेंभेकर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किरण मुंधडा, पूजा राठी, कल्पना मोहता, संध्या सोनी, विद्या जाजू, दीप्ति सांवल, शीतल गौतम, प्राजक्ता पाटिल और IEC टीम के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोकुलपेठ मार्केट में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देना था । जिससे स्थानीय समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके ।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...