Wednesday, October 23, 2024

सामाजिक संस्थाएं कर रही उच्च शिक्षित युवक-युवतियों के लिए 8 दिसंबर को परिचय सम्मेलन...

नागपुर:- पूज्य समाधा आश्रम में ब्रम्हलीन परम पूज्यनीय सतगुरू स्वामी शिवभजन महाराजी के आशीर्वाद से तथा परम पूज्यनीय सतगुरू बाबा नारायण भजन साहब के मार्गदर्शन में गत 25 सालों से सामाजिक बहुत सी सेवाएँ होती आ रही हैं,जिसमें मैरिज ब्युरो की सेवा भी है। मैरिज ब्युरो आफिस हर रोज सुबह 11 से 1 बजे तक और शाम 7.30 से 9.00 बजे तक खुली रहती है। इसमें समाज द्वारा अच्छा योगदान दिया जाता है और सफलतार्थ इन परिचय सम्मेलन में आये युवक युवतियों के 40 से 50 प्रतिशत रिश्ते जुड़ें हैं। बीते 22 वर्षों से समाधा आश्रम मेरिज ब्युरो व सिंधी सोशल फोरम नागपूर द्वारा संयुक्त रूप से सिंधी उच्च शिक्षित युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला में 8 दिसंबर 2024 को जगत सेलिब्रेशन हाल में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सिंधी समाज के सभी वर्गों से विनंती की जाती है कि वो अपने विवाह लायक उच्च शिक्षित युवक युवतियों का पंजीकरण करने हेतु समाधा आश्रम मॅरिज ब्युरो, बैंक कालोनी, सिंधी सोशल फोरम, दयानंद नगर, नागपूर, शंकरलाल रंगलानी, दिलीप सावलानी, प्रकाश चेतवानी, मोहन मंजानी, अशोक माखीजानी से संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन

मेरे प्यारे देशवासियो , नमस्कार! देश और विदेश में रहने वाले , हम भारत के लोग , उत्साह के साथ , गणतन्त्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं। मै...