Friday, December 1, 2023

एलपीजी सिलेंडर के दामो में बढ़ोतरी….

हर महीने की पहली तारीख पर ऑइल कंपनिया गैस के दामों की समीक्षा कर दामों को कम या बढ़ोतरी करती है। 1 दिसंबर 2023 से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये हो गए है। जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव इनके गैस सिलेंडर के रेट पर किया गया है। 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कितने बढ़ा दिए हैं।दिल्ली 1796.50 रुपये ,कोलकाता 1908.00 रुपये मुंबई 1749.00रुपये चेन्नई 1968.50 रुपये पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे। 1 नवंबर को देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया था और इस त्योहारी दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा था। एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपये महंगे हुए थे और ये 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। 
इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम कम हुए थे और ये 57.05 रुपये सस्ता होकर 1775.50 रुपये पर आ गया था। कमर्शियल गैस के महंगा होने का असर असर खाने-पीने की इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट कारोबार पर ज्यादा दिखेगा। आम जनता के लिए बाहर खाना-पीना और महंगा होने वाला है और उनकी आउटिंग पर होने वाला बजट महंगा होगा।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...