विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाली
बात निकलकर सामने आई है। अगर आप भी अपने खाने में ज्यादा नमक डालते हैं, तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें। विश्व
स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में वयस्क रोजाना 10.78 ग्राम नमक का सेवन कर रहे हैं, जो दो चम्मचों के बराबर होता है। इसके अंदर 4310 मिली ग्राम सोडियम पाया जाता है, जो हमारी रोज की जरुरत से काफी अधिक है। ज्यादा नमक का सेवन
करने से जानलेवा बीमारियां हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह बताया कि एक
दिन में
सिर्फ 2000 मिलीग्राम
सोडियम का सेवन करना चाहिए। दूसरे शब्दों में 1 चम्मच नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको ये
जानकर हैरानी होगी कि अधिक नमक खाने से हर साल करीब 18.9 लाख लोगों की मौते होती है। अधिक सोडियम के सेवन से करोड़ो
लोगो गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि नमक खाने से
नुकसान नहीं होता है,लेकिन
उनकी सोच गलत है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता है और ज्यादा नमक खाने से किसी तरह
का फायदा नहीं होता है। WHO के
अनुसार नमक का अधिक सेवन करने से आप गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment