Friday, March 15, 2024

रिफ्रेश व्यसनमुक्ती केंद्र को डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर समाज भूषण पुरस्कार प्राप्त

मुंबई/नागपुर:- महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग ने मुंबई में नागपुर कें "रिफ्रेश व्यसनमुक्ती केंद्र" (लेडिज और जेंटस) को "डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर समाज भूषण" पुरस्कार की घोषणा की और वितरित किया। महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के अधिकारी द्वारा यह पुरस्कार एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार, अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किया गया। राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह 12 मार्च को नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, जमशेद भाभा थिएटर, नरीमन पॉइंट, मुंबई में आयोजित किया गया था। रिफ्रेश व्यसनमुक्ति केंद्र को यह पुरस्कार पूरे महाराष्ट्र में नशा 

मुक्ति और जन जागरूकता के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए मिला। इसे केंद्र के संस्थापक और सचिव सुरेश वाढंरे और निदेशक प्रांजली वांढरे (तल्हान) ने स्वीकार किया। इस पुरस्कार ने सभी कर्मचारियों को समाज सेवा के इस कार्य को और अधिक उत्साह से करने के लिए प्रेरित किया। इस पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया गया है और पूरा समाज इस सफलता के लिए केंद्र के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर रहा है। साथ ही कई गणमान्य लोगों की ओर से भी बधाइयां मिल रही है ।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...