अधिकतर घरों में लहसुन और प्याज के छिलकों को अनुपयोगी समझ कर फेंक दिया जाता है ,लेकिन
आज हम आपको इनके सबसे बेहतरीन फायदे और उपयोगों के बारे बताएंगे। लहसुन और
प्याज के छिलकों से चाय बना कर पी सकते हैं। प्याज और
लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं इनके छिलकों में विटामिन
ए, विटामिन ई और फ्लेवेनोइड्स जैसे गुण पाए जाते हैं। स्ट्रेस आज के समय की एक
बड़ी समस्या में से एक है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खास
ख्याल नहीं रख
पाते जिसके चलते वो स्ट्रेस जैसी समस्याओं से शिकार हो जाते हैं। स्ट्रेस
की समस्या को कम करने के लिए आप लहसुन प्याज के छिलकों से बनी चाय का सेवन कर सकते
हैं। मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मददगार हैं लहसुन प्याज के छिलके। लहसुन
प्याज के छिलकों से बने काढ़े का सेवन कर शरीर दर्द में राहत मिल सकती है। ठंड के
मौसम में इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है, ऐसे में
आप अगर इससे बचना चाहते हैं तो लहसुन-प्याज के छिलकों के पानी से नहा सकते हैं। बालों
को हेल्दी रखने के लिए आप लहसुन-प्याज के छिलकों के पानी से बाल धो सकते हैं। इससे
बालों की रूसी को दूर करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।
No comments:
Post a Comment