Tuesday, October 24, 2023

इंदिरा गांधी ने क्यू कहा मेरा तीसरा बेटा है कमलनाथ....?

मध्य प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा चेहरा बन चुके कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई दून स्कूल से हुई जहां इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी भी पढ़ते थे।स्कूल में ही कमलनाथ और संजय गांधी अच्छे दोस्त बने। स्कूल के बाद कमलनाथ कोलकाता चले गए जहां सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने बी.कॉम किया। 27 जनवरी 1973 को अलका नाथ से उनकी शादी हुई और आज कमलनाथ के दो बेटे हैं जिसमें से बड़ा बेटा नकुलनाथ उनके साथ राजनीति में सक्रिय है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। 1980 में उन्होंने पहली बार यहां जीत दर्ज की थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 34 साल थी। 1997 के उपचुनाव को अगर छोड़ दें तो छिंदवाड़ा जीत का दूसरा नाम कमलनाथ हैं। 1984, 1989, 
1991 में उन्होंने लगातार तीन बार चुनाव जीता। 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी यहां कमलनाथ को ही जीत मिली। केंद्र में जब भी कांग्रेस की सरकार रही कमलनाथ को कैबिनेट में जगह मिली। उन्हें पर्यावरण, कपड़ा, वाणिज्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारियां मिलीं। अपने शुरुआती दिनों में एक बार जब कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे तब इंदिरा गांधी उनके लिए प्रचार करने क्षेत्र में आई थीं। 
उन्होंने जनता से वोटों की अपील करते हुए कहा कि कमलनाथ उनके तीसरे बेटे जैसे हैं। स्कूल में संजय गांधी से हुई दोस्ती ने कमलनाथ के राजनीतिक करियर की नींव रखी। उन्हें गांधी परिवार के करीबी लोगों में गिना जाता है जो हर संकट की घड़ी में कांग्रेस के साथ खड़े रहे। इमरजेंसी जब खत्म हुई तो कांग्रेस एक बुरे वक्त से गुजर रही थी। प्लेन हादसे में संजय गांधी का निधन हो गया, इंदिरा गांधी पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा था और एकजुट विपक्ष के सामने कांग्रेस कमजोर पड़ती दिखाई दे रही थी। ऐसे वक्त में गांधी परिवार के करीबी कमलनाथ लगातार मेहनत कर रहे थे और पार्टी के साथ खड़े थे। लिहाजा इनाम में इंदिरा गांधी ने उन्हें छिंदवाड़ा से लोकसभा का टिकट दे दिया और इस तरह कमलनाथ का राजनीतिक सफर शुरू हो गया। साल 2018 में जब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वह देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए। 
दिसंबर 2018 को उन्होंने प्रदेश के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली,लेकिन 15 साल बाद जो सत्ता हाथ लगी थी वह महज 15 महीने ही चल पाई और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान बने। कमलनाथ और उनके परिवार के नाम पर कुल 23 कंपनियां और ट्रस्ट रजिस्टर्ड हैं. उनके पास छिंदवाड़ा जिले में करीब 63 एकड़ जमीन भी है। इसमें 7.09 करोड़ रुपए की चल और 181 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। 

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...