Thursday, October 26, 2023

राशन वितरण घोटाला ममता बनर्जी के मंत्री पर ED रेड....

प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि निदेशालय के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों की एक टीम के सहयोग से कोलकाता साल्ट लेक इलाके में ने पश्चिम बंगाल के राज्य वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के दो फ्लैट पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि मल्लिक के पूर्व निजी सहायक के मकानों समेत आठ अन्य फ्लैट पर भी छापा मारा गया। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा,छापेमारी के दौरान मंत्री वहां नहीं थे। वह बाद में आए और उनका फोन ले लिया गया है। फ्लैट के अंदर आठ अधिकारी हैं। हम उनके पूर्व निजी सहायक 
के दमदम स्थित आवास और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी पहले ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मलिक के साथ कथित तौर पर करीबी संबंध है। गौरतलब है की पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के ठिकानों पर आज रेड मारी है। यह बड़ी कार्रवाई PMLA के तहत की गई। ED की टीम ने इसी मामले में पिछले हफ्ते कारोबारी बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था। बकीबुर रहमान ममता बनर्जी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का बेहद करीबी है। ईडी की टीम ने ममता के मंत्री के आवास पर जाकर तलाशी भी ली।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...