Wednesday, July 3, 2024

देश जनहीत पार्टी ने की आटो चालकों की समस्या दूर करने आटो युनियन की स्थापना....

 
नागपूर:- नागपूर सिटी का जिस प्रकार से विस्तार और विकास हो रहा है, उसे सुगम बनाने व नागरिकों के परिवन में आटो चालक अपनी अहम भूमिका निभाते है। अपनी रोजी-रोटी के लिए जहदोजहद करने वाले शहर के आटो चालक मालको पर दिन प्रतिदिन बढते 
अन्याय-अत्याचार के विरोध में कोई अपनी आवाज नहीं उठाता सभी ट्राफिक व्यवस्था बिगाड़ने में उन्हे ही दोषी ठहराते है,जबकि पुलिस की भी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आती है। जैसे सिग्नल के बजाए झाड़ियों के पीछे खड़े होकर बेगुनाहों से उगाही करने से लेकर उन्हे मानसिक रूप से परेशान करना। इन्ही सब को देखते हुए उनकी आवाज बुलंद करने और उनकी  समस्याओं का  निराकरण करने हेतू 
देश जनहीत पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रिमो अरविंद ऊर्फ बालु मेश्राम के नेतृत्व मे देश जनहीत पार्टी आटो युनियन की स्थापना की गई। मुख्य पार्टी कार्यालय गणेशपेठ एसटी बस स्टैन्ड रजत संकुल के पास स्थित देश जनहीत पार्टी पार्टी अध्यक्ष अरविंद ऊर्फ बालु मेश्राम के नेतृत्व मे शहर के आटो चालक मालक युनियन के पदाधिकारीयो की बैठक ली गई। जिसमे DJP [देश जनहीत पार्टी] सुप्रिमो ने शहर की कार्यकारणी की घोषित कर अध्यक्ष पद के लिये खेमराज मांडवकर, कार्यध्यक्ष प्रफुल गायकवाड, उपाध्यक्ष सुमीत मोडक,प्रभारी पद के लिए गणेश नारायणे को सर्व सम्मती से चुनाइस नवनियुक्त पदाधिकारीयों को DJP [देश जनहीत पार्टी] सुप्रिमो 
अरविंद मेश्राम मे पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और बिल्ला लगाकर पुष्प गुच्छ देकर, मिठाई खिलाकर स्वागत कीयाइस वक्त शहर के 100 से अधिक आटो चालक उपस्थित थे। देश जनहीत पार्टी अध्यक्ष अरविंद ऊर्फ बालु मेश्राम ने आटो चालक मालको को संबोधित कर ट्राफिक पुलिस द्वारा आटो चालकों को बेवजह तंग करने से लेकर स्वास्थय सेवा,पेंशन योजना,घरकुल योजना व लाइफ इनशोरन्स जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करके भविष्य में हर संभव सहायता देने का वादा कर अभय दान दिया।





No comments:

Post a Comment

पंतप्रधान आर्य चाणक्य कौशल्य विकास योजना आणि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्ट अप योजनेचा करणार आरंभ

नवी दिल्ली:- पंतप्रधान नरेंद्र मोदी 20 सप्टेंबर रोजी महाराष्ट्रातील वर्ध्याला भेट देणार आहेत. सकाळी साडेअकराच्या सुमारास ते पीएम विश्वकर्मा ...