Tuesday, July 23, 2024

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद द्वारा श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर कोराडी में

नागपूर:- दिनांक 21 जुलाई 2024 को शाम 5:30 बजे गुरुपूर्णिमा के पर्व पर श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी  मंदिर के हाल में, लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम मे लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद की अध्यक्ष डॉ.मृणालिनी थटेरे ने सभी का स्वागत किया तथा इस गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की संकल्पना एवं पार्श्वभूमी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी मंदिर के पुजारीयो का सत्कार किया गया। इनमे श्री केशव महाराज
श्री अशोक महाराज, श्री राजु महाराज, श्री गुप्ताजी, श्री बाबूलाल परिहार, श्री शोभेलालजी तथा श्री दिलीप बांगरे का सत्कार किया गया साथ ही आयुर्वेद के गुरु डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. गिरजा शंकर ज्योतिषी इनका गुरु पूर्णिमा के पर्व पर लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के द्वारा सत्कार किया गया। लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के सीनियर सदस्य डॉ.किरण तिवारी, डॉ.सुरेश खानोरकर, डॉ.मंगेश भलमे, डॉ. 
संजय थटेरे का सत्कार किया गया। लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद द्वारा क्लब के सदस्यों के माता-पिता का भी इस अवसर पर सत्कार किया गया। इनमे श्रीमती मालिनी शिवनकर, श्रीमती ममता नवलकर, श्री दशरू मरकाम, श्रीमती कांतीबाई मरकाम, डॉ. रमेश बारस्कर आदि का सत्कार किया गया। इस अवसर पर आचार्य डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, डॉ.श्रीराम ज्योतिष सर ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ.राजेंद्र मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ.डॉ.पार्वती 
राणे,ज़ोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ.धनंजय ठोंबरे ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.संजय थटेरे ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव डॉ.प्रशांत गनोरकर ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद की ओर श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, कोराडी के परिसरमे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं मंदिर की महिला कर्मचारियों को साड़ियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के सभी पदाधिकारी का  सहयोग रहा।  उपरोक्त जानकारी गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के प्रकल्प अधिकारी डॉ.संजय थटेरे ने पत्रकारों को दी।


No comments:

Post a Comment

पंतप्रधान आर्य चाणक्य कौशल्य विकास योजना आणि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्ट अप योजनेचा करणार आरंभ

नवी दिल्ली:- पंतप्रधान नरेंद्र मोदी 20 सप्टेंबर रोजी महाराष्ट्रातील वर्ध्याला भेट देणार आहेत. सकाळी साडेअकराच्या सुमारास ते पीएम विश्वकर्मा ...