Friday, May 10, 2019

वे कौनसे पाकिस्तानी सामान,जो भारत में पसंद किये जाते हैं...?


 भारत और पाकिस्तान इन दोनो देशो के बीच बहले ही कितनी भी राजनैतिक दूरिया हो लेकिन फिर भी दोनोदेशो के व्यापरिक संबंध कुछ नर्म गरम होते रहते है,लेकिन कभी बंद नही होते। आइए जानते है वे कौनसी छीजे है जो पाकिस्तान से भारत आती हैं और यहां उनकी खूब डिमांड रहती है। ऐसे सामानों में ताजे फल, सीमेंट और चमड़े के सामान शामिल हैं, जो ना केवल बड़े पैमाने में सीमा पार से यहां आते हैं और पसंद किये जाते हैं। हालांकि पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने जब से 200 फीसदी आयात ड्यूटी लगाई है, तब से इस आयात पर जरूर असर पड़ा है। 
पाकिस्तान से भारत को आयात 2016-17 की तुलना में 2017-18 में बढ़ गया था। अगर पहले पाकिस्तान 455.5 बिलियन डॉलर का आयात भारत करता था तो 2017-18 में ये बढ़कर 488.5 मिलियन डॉलर हो गया। 2017 में पाकिस्तान से बडे़ पैमाने पर फल भारत आए। इसमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूजा और अन्य फल थे। पाकिस्तान के इन ताजे फलों का एक बड़ा बाजार भारत में है। यहां तक पाकिस्तान का आम भी भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। आंकड़े बताते हैं कि 2017 में 89.62 मिलियन डॉलर यानि 63 करोड़ के फल भारत ने खरीदे। पाकिस्तान से आने वाले फल आमतौर पर पहले कश्मीर या फिर दिल्ली की फल मंडी में आते हैं। 
सल्फर, पत्थर, चूना और सीमेंट भारत में बिकता है। भारत में लोकप्रिय बिनानी सीमेंट पाकिस्तान में ही बनता है। वहीं व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला सारा सेंधा नमक भी पड़ोसी देश से भेजा जाता है। यहां तक तमाम सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान से ही आती है। आपको हैरानी हो सकती है लेकिन पाकिस्तान हमें पेट्रोलियम उत्पाद और तेल भी भेजता है।  हमारे देश में इस्तेमाल होने वाले चश्मों में भी बड़ी मात्रा में आप्टिकल्स पाकिस्तान से आते हैं। बहुत से मेडिकल उपकरण भी हम वहां से मंगाते हैं। पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हमें कॉटन का निर्यात करता है। जिस तांबे का हम इस्तेमाल करते हैं, वो भी खासी मात्रा में पाकिस्तान से ही आता है। गैर कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड हम पाकिस्तान से मंगाते हैं। 
चीनी से बनने वाली कंफैक्शनरी संबंधी चीजें हैं। अब हम ये भी जान लेते हैं कि कौन से पाकिस्तानी ब्रांड्स भारत में पसंद किये जाते हैं। ये ब्रांड्स कश्मीर में तो धडल्ले से मिलते ही हैं साथ ही उत्तर भारत में भी ये लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान का एंब्राडयरी और कॉटन फैब्रिक ब्रांड बेरीजी के दो स्टोर दिल्ली में हैं। इसके अलावा जुनैद जमशेद भारत में पसंद किया जाता है। यही नहीं लाहौर के कुर्ते, पेशावरी चप्पलें भी दिल्ली में बिकती हैं और इन्हें पसंद करने वाले भी कम नहीं।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...