Friday, May 24, 2019

पीएम मोदी को पहनाया जा सकता है संसदीय दल के नेता का ताज....


गुरुवार को आए नतीजों ने इतिहास रच दिया था। भारतीय जनता पार्टी को अकेले 302 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार से 8 सीटें ज्यादा मिली है और कुल 52 सीटों के स्कोर पर काबिज है। पूरे देश में बीजेपी को एक तरफा सपोर्ट मिला है,वहीं इसका फायदा एनडीए के अन्य घटक दलों को भी हुआ है। प्रचंड बहुमतों के साथ विजयी बीजेपी अब सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। जहां नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक के बाद एनडीए की बैठक होगी जिसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा के रामविलास पासवान समेत सभी एनडीए नेता और चुने गए सांसद मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।
[Demo Pick]
जिसके मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इसी के साथ मंत्रिमंडल, पोर्टफोलियो को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, शनिवार-रविवार अलग से एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने नतीजों के दिन की यह बता दिया था कि नरेंद्र मोदी की तरफ से सभी सांसदों को अगले 100 दिनों का एजेंडा तय करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जाहिर है एनडीए अपने दूसरे कार्यकाल में उन बचे हुए कामों को प्राथमिकता के साथ करेंगे जो पहले कार्यकाल में अधूरे रह गए थे।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...