2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार गाड़ी के पहिये आज थम गए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह BJP के उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार कलकी पीठ के महंत आचार्य प्रमोद कृष्णम से है। पिछली बार राजनाथ ने यहां से लगभग दो लाख 72 हजार मतों से जीत हासिल की थी। इस बार उनके सामने अपना मार्जिन बरकार रखने की चुनौती है। करीब तीन दशकों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 1991 से भाजपा यहां से लगातार जीत रही है। पांचवें चरण के लिए प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इसमें मप्र की 7, राजस्थान की 12, यूपी की 14, बंगाल की 7, बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 2, झारखंड की 4 सीटों पर वोट
डाले जाएंगे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संप्रग
अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय
मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी
में परिणाम बदलने के कम ही आसार हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी पांचवीं बार चुनाव
मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने पुराने कांग्रेसी एमएलसी दिनेश सिंह को उनके
खिलाफ चुनावी रण में उतारा है।
दूसरी तरफ राहुल की ओर से कांग्रेस की स्टार
प्रचारक और उनकी बहन प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी
लगातार अमेठी में प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने रोडशो और नुक्कड़ सभाओं में
स्मृति ईरानी को बाहरी बताया है। वैसे यहां पर सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के
समर्थन में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, जिसे कांग्रेस
अपना प्लस पॉइंट मान रही है। इसके अलावा राजनीति से उभरे वीपी सिंह के संसदीय
क्षेत्र फतेहपुर में भाजपा के लिए लड़ाई कठिन दिख रही है।
यहां गठबन्धन से बसपा ने
सुखदेव प्रसाद वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। पुराने सपाई राकेश सचान इस बार कांग्रेस से चुनाव
मैदान में उतरकर भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति के लिए मुश्किलें खड़ी कर
रहे हैं।
No comments:
Post a Comment