Friday, May 3, 2019

भारत ‘स्नेक’ से आगे बढ़ चुका है और अब ‘माउस’ थामकर आगे बढ़ रहा है.... PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज


  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सपेरों की बस्ती में पहुंची और एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया था। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा शेयर किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, वो ये भूल रहे हैं कि भारत स्नेक से आगे बढ़ चुका है और अब माउस थामकर आगे बढ़ रहा है। भारत का नौजवान, अब कंप्यूटर-माउस- इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, एक दौर था जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप-नेवलों को नचाकर खुश हुआ करते थे। पूरी दुनिया ये देखकर कहती थी कि भारत तो सिर्फ सांप-नेवलों का देश है। 
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब आज नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। ये चौथी पीड़ी आज भी सांप-सपेरों के खेल दिखा कर वोट मांग रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जब मज़बूत सरकार होती है तब भारत का पानी भारत के ही काम आए, ये प्रबंध किया जाता है। वरना कांग्रेस की सरकारों ने दशकों तक शासन चलाया। भारत के हक का पानी पाकिस्तान जाता रहा लेकिन हमारा बीकानेर और राजस्थान बूंद-बूंद के लिए तरसता रहा।  
पीएम मोदी ने कहा, जो पाकिस्तान हमारा खून बहाए, हम अपना पानी बहाकर उसे दे सकते हैं क्या? जो पाकिस्तान भारत को हजारों घाव देने के सपने पाले, उसे हजारों लीटर पानी देने क्या सही था? वो भी तब जब उस पानी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों की प्यास बुझ सकती है। उन्होंने कहा भारत की गूंज आज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। आपके इस चौकीदार ने भारत के पानी और आतंकी कारस्तानी दोनों को ही रोकने का काम किया है।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...