Saturday, April 27, 2019

महिलाओं की मेंटल हेल्थ बनाए रखने में ये 10 फूड करेंगे मदद.....


महिलाए और ग्रहणिया अपने काम में इतनी व्यस्त हो जाती है की उन्हे अपने स्वास्थ्य की कोई चिंता नही होती लेकिन उन्हे चुस्त व तंदरुस्त बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ घरेलू चीजों की जानकारी देंगे जिसे अपनाकर आप शारीरिक रूप से मजबूत हो सकती है। 1 हरी सब्जियां:- खास तौर से पत्तेदार सब्जियां और सलाद डाइट में जरूर शामिल करें। ये आयरन, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। 2 हल्दी:- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह आपकी मदद करेगी। यह एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो आपको सुरक्षित रखेगी। 
3 ओमेगा-3:- इसके लिए आपको अपनी डाइट में अलसी, कद्दू के बीज और ओमेगा 3 से भरपूर अन्य चीजों को शामिल करना होगा जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करेंगे। 4 नट्स:- मेंटल हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद ट्राइपोफान आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 5 तुलसी:- एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपकी मानसिक सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगी। 
6 चुकंदर:- हीमोग्लोबिन को मेंटेन करने के लिए यह सबसे जरूरी है। यह आयरन की कमी भी पूरी करेगा और पीरियड्स की समस्याएं भी दूर होंगी। 7 विटामिन सी:- स्वस्थ तन और मन के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी है। यह आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने में भी सहायक है। 8 अंजीर:- इसमें आपको कैल्शियम और जिंक की आपूर्ति होगी ओर हड्डियों के विकास में भी यह मदद करेगा। 
9 डार्क चॉकलेट या बेरीज़:- इससे आपको भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे, तनाव कम होगा और मूड स्विंग होने से भी आप बचेंगे। 10 दूध:- यह तो अति अनिवार्य है आपके लिए। विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा भी आपको कई तरह के पोषक तत्व इससे मिल जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...