Monday, April 22, 2019

सही साइज की ब्रा पहनने से बनते है परफेक्ट ब्रेस्ट


ब्रेस्ट महिलाओं के फिगर की खूबसूरती का एक अहम पार्ट है। इसलिए इनके सही देखभाल जरूरी है। ब्रेस्ट के लिए ब्रा चुनते समय हर महिला को उसके परफेक्ट साइज़ को ध्यान में रखना चाहिए,लेकिन अधिकतर महिलाएं हमेशा गलत साइज़ की ब्रा पहनती हैं। क्योंकि उन्हें अपना परफेक्ट साइज़ मालूम ही नहीं होता। इसके पीछे एक ही कारण है कि उन्हें ब्रा साइज़ किस तरह निकालते हैं, यह मालूम नहीं। 
जिस वजह से अधिकतर महिलाएं या तो ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से को नाप कर ब्रा ले लेती हैं या फिर अंदाजे से ब्रा ट्राई करके अपने लिए ब्रा ले लेती हैं,लेकिन अगर उन्हें अपनी ब्रा का सही साइज़ मालूम होगा तो ये गलती कभी नहीं होगी। गलत ब्रा पहनने के नुकसान:- गलत साइज़ की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की शेप खराब होने लगती है। अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट पर निशान पड़ जाते हैं जो बाद में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं,लेकिन अगर ब्रा ढीली हो तो ब्रेस्ट की स्किन ढीली पड़ने लगती है और शेप खराब हो जाती है। इसलिए हमेशा परफेक्ट साइज़ की ब्रा पहननी चाहिए। 
आसान स्टेप्स में जानें कैसे जानें ब्रा का परफेक्ट साइज़:- बैंड साइज़: सबसे पहले साइज़ मापने वाली मेजरिंग टेप ले लें। उसे ब्रैस्ट के ठीक नीचे वाली जगह पर लपेटें। ये वो जगह हैं जहां आकर ब्रैस्ट खत्म होते हैं। यहां का साइज़ लेकर नोट कर लें। ब्रैस्ट साइज़: अब मेजरिंग टेप को ब्रैस्ट के ठीक ऊपर रखें। ऐसा करते हुए आपको बिलकुल सीधे खड़ा रहना है। खुद को झुकाएं नहीं। यहां का साइज़ लेकर भी नोट कर लें। 
अगर आपको साइज़ लेने में दिक्कत हो तो बिना पैड या बिना पुश-अप वाली ब्रा पहनें जिसमें ब्रैस्ट सही फिट हों और फिर साइज़ लें।कप साइज़: जब आप बैंड साइज़ और ब्रेस्ट साइज़ दोनों निकाल लें, तो इसके बाद अपना कप साइज़ निकालें। इसे जानने के लिए ब्रेस्ट साइज़ में से बैंड साइज़ को घटा दें। जितना अंतर आएगा, वह आपका कप साइज़ है। 
उदाहरण के लिए किसी ब्रा की साइज़ अगर 34D है तो इसमें 34 उसका बैंड साइज़ है और 'D' कप साइज़ है।# कैसे जानें कप साइज़?- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच से कम का अंतर है तो कप साइज़ 'AA' होगा।  अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'A' होगा। अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 2 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'B' होगा। अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 3 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'C' होगा। 

अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 4 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'D' होगा। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अपने लिए ब्रा का सही साइज़ चुनें और अपने फिगर और ब्रैस्ट की शेप को बरकरार रखें।


No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...