Friday, April 19, 2019

मुकेश अंबानी की सफलता का राज जाने उन्ही की जुबानी...


रि‍लायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 62 वर्ष के हो गए हैं। अमेरिका की टाइम मैगजीन ने मुकेश अंबानी को 2019 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। टाइम मैगजीन में दुनियाभर के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में 3 भारतीयों ने जगह बनाई है। मुकेश अंबानी के अलावा लिस्ट में जनहित याचिकाकर्ता अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी को जगह मिली है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास 42.1 अरब डॉलर की संपत्‍त‍ि है। इसे अगर भारतीय करंसी में देखा जाए तो करीब 2718 अरब की रकम बनती है। 
आज हम आपको बता रहे हैं मुकेश अंबानी के बारे में वो बातें, जो आप उनसे सीखकर अपने भविष्य को शानदार बना सकते हैं। 1 सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर उसे पाने के लिए पूरी मेहनत करें:- मुकेश अंबानी ने नेसकॉम में कहा था कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। बिना लक्ष्य  तय किए आप अपने पथ से भटक सकते हैं। जो आप बनना चाहते हैं वह कभी  नहीं बन सकते। मुकेश अंबानी ने अपने किसी भी काम को शुरू करने से पहले लक्ष्य तय किया। 2 किसी भी समस्या से भागे नहीं:- समस्याओं से भागने की बजाय उसका सामना करें।
जानने की कोशिश करें कि समस्या कहां से शुरू हुई है, उसकी मूल वजह क्या है। सामान्य जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली परेशानियों का हल तभी निकलेगा, जब आप उसकी वजह जान लेंगे। 3 असफलता से घबराए नहीं:- मुकेश अंबानी ने नेसकॉम में कहा, ऐसा नहीं हो सकता कि कोई व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल ना हो। असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। आप असफल हुए हैं, इसका मतलब है कि आप कोशिश कर रहे हैं। कोशिशें कभी बेकार नहीं जातीं। असफलता को नाकामी नहीं बल्कि आगे बढ़ने की ताकत समझें। 
5 सकारात्मक सोच:- जीवन और बिजनेस में सफल होने के लिए सबसे जरूरी है सकारात्मकता। जीवन में सकारात्मक रहें, तभी बिजनेस में भी सफल हो सकेंगे। आपके आसपास नकारात्मक लोग तो बहुत होंगे, लेकिन आपको उन्हें खुद पर हावी नहीं होने देना है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है।   

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...