Wednesday, April 10, 2019

गूगल,अमेजन, फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाने का फ्रांस के संसद में प्रस्ताव पास...

फ्रांस के सांसदों ने फेसबुक और एपल जैसी दिग्गज कंपनियों पर एक नए कर को मंजूरी दी। नेशनल एसेंबली में इस प्रस्ताव को 55 मत के साथ मंजूर किया जबकि इसके विरोध में 4 मत पड़े. 5 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया।  इसे कानून बनने से पहले सीनेट या उच्च सदन में मतदान के लिए रखा जाएगा। इसके चलते उसे अमेरिका की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।  फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायरा ने कहा कि फ्रांस को इस तरह का कदम उठाने पर गर्व है। 
अमेरिका ने फ्रांस से इस योजना को टालने का आग्रह किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि यह योजना अमेरिकी कंपनी और फ्रांस के नागरिकों दोनों को प्रभावित करेगा, जो इन मंचों का इस्तेमाल करते हैं। इस कानून को गाफा (गूगल,अमेजन, फेसबुक और एपल) नाम दिया है। यह ऐसे समय आया है जब दुनिया की सबसे अमीर कंपनियों में से कुछ कंपनियों को कम कर का भुगतान करने की वजह से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
फ्रांस के वित्त मंत्री ने संसद में मतदान से पहले कहा, फ्रांस को इस तरह विषयों पर अगुवाई करने में गर्व महसूस हो रहा है। यह मसौदा 21 वीं सदी के लिए अधिक प्रभावी और निष्पक्ष कर प्रणाली की दिशा में एक कदम हैउन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां उपभोक्ताओं के आंकड़ों से भारी मुनाफा कमाती है लेकिन फ्रांस में होने वाले लाभ पर विदेश में कर लगाया जाता है


No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...