Monday, April 22, 2019

गन्ने का जूस दे सकता है आपको जानलेवा बीमारिया....रखे ये सावधानिया.....


गर्मियों में गन्ने का जूस लोग काफी शौक से पीते हैं। इसे पीने से गला तो तर होता ही है साथ ही रोम-रोम में ताजगी महसूस होती हैं। गन्ने का जूस बेशक सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने का जूस नुकसान भी कर सकता है। बेहतर होगा कि आप जान लें कि यह आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक है। गन्ने के जूस के दुकानों पर अधिकतर दुकानदार गन्ने का जूस निकालने के बाद उसमें बर्फ डालते हैं जबकि दोनों की तासीर काफी अलग है। 
इसलिए अगली बार जब आप गन्ने का जूस पीने का मन बनाएं तो इस बात को पुख्ता कर लें कि दुकानदार ने गन्ने, बर्तन और मशीन को ठीक से साफ़ किया है या नहीं। साफ-सफाई न होने की वजह से कई बार गन्ने पर फंगस लग जाती है या मिट्टी ही लगी रह जाती है जिसकी वजह से अमीबियासिस और पेचिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। लाल रंग लिए लिए गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए यह काफी नुकसान करता है। 
इस सिलसिले में विशेषज्ञों का मानना है कि गन्ने के लाल रंग की वजह रेड रॉट डिजीज हो सकता है। यह गन्ने में पाया जाने वाला एक प्रकार का फंफूद है, जिसके कारण गन्ने के रस का रंग लाल हो जाता है। ऐसे गन्ने के रस को पीने से आपको हेपेटाइटिस ए, डायरिया और पेट की खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...