Tuesday, April 16, 2019

55 साल में देश में घोर अन्याय किया है,क्या इस अन्याय के बाद कांग्रेस लोगों को न्याय दे पाएगी... प्रधानमंत्री मोदी

एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि 1984 के दंगों में सिखों का कत्लेआम हुआ, क्या सिख समुदाय को कांग्रेस न्याय दे पाएगी? कांग्रेस ने कई बार संविधान का दुरुपयोग किया, क्या इस अपमान का वो न्याय दिला पाएंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि कांग्रेस ने पिछले 55 साल में देश में घोर अन्याय किया है। क्या इस अन्याय के बाद कांग्रेस लोगों को न्याय दे पाएगी। अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल में हमारी सरकार ने सामान्य मानवीय आवश्यकता को प्राथमिकता दी, जो बहुत पहले मिल जाना था, लेकिन नहीं हो पाया था। हमने उसे पूरा करने के लिए पूरी जान लगाई। उन्होंने कहा कि अब अगले पांच साल में हमारा ध्यान लोगों की आकांक्षाओं पर है। हम पहली बार ऐसा संकल्प पत्र लाए हैं जिसे पूरा करेंगे और लोगों को जवाब देंगे। देश में प्रेरणा का माहौल बनाना चाहिए। 
2022 में देश की स्वतंत्रता के 75 साल होंगे। तब तक के लिए हमने 75 कदम ऐसे लिए हैं जिसे हमें 2022 तक पूरा करना है। इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधियों पर जमकर बरसे। मोदी ने कहा कि कश्मीर में पीडीपी और एनसी दोनों पार्टियां आउट डेटेड हो गई हैं। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव का विरोध किया, लेकिन फिर भी वहां करीब 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। राजनीतिक विरोध चाहे हो, लेकिन मोदी का विरोध करते-करते भारत के दुश्मन न बनें, ये सीमा सबको बनानी चाहिए। मोदी के खिलाफ बोलते-बोलते देश के खिलाफ कोई न बोले, ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस साथ लड़ रहे थे, पर नतीजा क्या आया ये सबने देखा। महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने पूरे जोर लगाकर चुनाव लड़ा और उनकी जुगलबंदी जबरदस्त थी, पर नतीजा क्या आया?  पीएम मोदी ने किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे, इससे किसान ये समझ पाते हैं कि उनके खेत की मिट्टी की सेहत कैसी है।
हमने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से जोड़ा है। सरकार ने 2007 से लंबित MSP लागू किया। UPA सरकार ने इसे दबाकर रखा था। हमने किसानों को फसल की 1.5 गुना कीमत देने का फैसला किया। 23 मई के बाद हमारी नई सरकार बनने के बाद हिंदुस्तान के सभी किसानों को पेंशन दी जाएगी। हमने संकल्प पत्र में किसानों को बिना ब्याज के लोन देने का फैसला किया है। मत्स्य पालकों के लिए हमने किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। हम अनेक चीजों को एक साथ कर रहे हैं।  लोग हमारी स्पीड, स्केल और हमारे स्किल देख रहे हैं। 5 साल में लगातार इसी आधार पर हम चले हैं और एक भी दाग हम पर नहीं। हमारा 5 साल तक का कठोर परिश्रम ही लोगों में विश्वास जगाता है।

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...