Wednesday, April 24, 2019

गीतकार-राइटर जावेद अख्तर ने किसे कहा हिटलर.....?

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। श्रीलंका में हुए इन हमलों में मरने वालों की संख्या 359 तक पहुंच गई है। श्रीलंका के इन बम धमाकों की बॉलीवुड ने भी खूल आलोचना की है। बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार-राइटर जावेद अख्तर ने भी इन हमलों की निंदा की है और ट्वीट करके इसकी कड़ी भर्त्सना की है। जावेद अख्तर ने आईएसआईएस (ISIS) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। जावेद अख्तर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
Javed Akhtar @Javedakhtarjadu The way the civilised world had united against Hitler time has come to get united the same way against IS. This not just terrorism it is a war .गीतकार-राइटर जावेद अख्तर ने श्रीलंका बम धमाकों पर ट्वीट किया है। जिस तरह सभ्य समाज हिटलर के खिलाड़ एकजुट हो गया था उसी तरह आईएस (IS) के खिलाफ एकजुट होने का समय भी आ गया है। यह सिर्फ आतंकवाद नहीं है बल्कि यह एक युद्ध है। 
इस तरह जावेद अख्तर ने आईएस के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया है। वैसे भी जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर सामाजिक सरोकारों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, श्रीलंका में होटल और चर्च को निशाना बनाने वाले नौ आत्मघाती हमलावरों में एक महिला भी थी। यह दावा श्रीलंका की रक्षामंत्री ने किया है। 
न्यूज एजेंसी रॉयर्टस के हवाले से मंत्री का बयान जारी हुआ है। रविवार को ईस्टर के मौके पर हुई इस धमाके में मरने वालों की संख्या 359 तक पहुंच गई है। जिसमें 39 विदेशी हैं। इस घटना में पुलिस ने शक के आधार पर अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंत्री लक्ष्मण किरियेला ने कहा कि घटना में सौ से अधिक लोगों के गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। उधर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि भारत ने श्रीलंका के साथ खुफिया जानकारी शेयर की थी, लेकिन इस पर कार्रवाई करने को लेकर हमसें लापरवाही हुई।

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...