Wednesday, April 10, 2019

क्यू होती है जेब्रा के शरीर पर काली-सफेद धारियां....?

सड़क पर जेब्रा के शरीर के रंग की काली-सफ़ेद पटियाँ लगाई जाती है जिसका सीधा सा मतलब होता है की इन्हे सिग्नल पर लोगो के आवाजाही को सुगम बनाया जा सके,लेकिन क्या आप जानते है की जेब्रा के शरीर पर काली-सफेद धारियां क्यो होती है। आइए इसे वैज्ञानिक तथ्यो से जानने का प्रयास करते है।   हिन जेब्रा के शरीर पर काली-सफेद धारियां होती हैं, जो जेब्रा की शारीरिक संरचना का ही एक हिस्सा हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। 
 धारीनुमा शारीरिक बनावट के चलते जेब्रा कीड़े-मकौड़ों से अपना बचाव कर पाते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया कि जेब्रा के शरीर पर जो धारीदार पट्टियां होती हैं, उसी के चलते वह खून चूसने वाली मक्खियों से अपना बचाव कर पाते हैं। ये मक्खियां जेब्रा की अलग-अलग रंग वाली धारियों को देखकर चकाचौंध हो जाती हैं और उन्हें नीचे उतरने में समस्या होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जानवरों के शरीर पर धारियां उन्हें मक्खियों-कीड़ों और उनसे होने वाली बीमारियों से दूर रखने में मदद करती हैं।  शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान घोड़े के शरीर पर जेब्रा जैसी धारियां बनाई। 
इसके बाद देखा कि एक रंग के पेंट से रंगे घोड़े के मुकाबले धारीदार पट्टीयों से पेंट किए गए घोड़े पर कितने कीड़े-मकौड़े और मक्खियां आते हैं। अध्ययन में देखा गया कि कीड़े और मक्खियां दोनों ही घोड़ों पर बराबर आईं, लेकिन जब चक्कर लगाते हुए शरीर पर उतरने की बारी आई, तो धारीदार पट्टी वाले घोड़े पर कीड़े-मकोड़ों को काफी दिक्कत महसूस हुई। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल बायोलॉजिस्ट के शोधकर्ता मार्टिन हाऊ ने किया है। 
शोधकर्ताओं के अनुसार जैसे ही मक्खियां धारियों के करीब आती हैं,उनकी आंखे चकाचौंध होने लगती हैं और कम दृश्यता में वह अपनी आंखों से पर्याप्त नहीं देख पातीं। कुछ बायोलॉजिस्ट यह भी कहते हैं कि जेब्रा को अफ्रीकन हॉर्स सिकनेस, ट्राइपेंसोमाइसिस और इनफ्लुएंजा जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ये बीमारियां हॉर्स फ्लाइज (मक्खी की एक प्रजाति) के कारण फैलती हैं।

No comments:

Post a Comment

नदी सफाई अभियानाचे कार्य प्रगतीपथावर

नागपूर: -   नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांच्या मार्गदर्शनात आणि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल यांच्या नेतृत...