प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में सीबीडी सेक्टर वन में गुडलक मटन शॉप पर राम नाम लिखा हुआ एक बकरा बेचने के लिए रखा हुआ था। इसके बाद इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लिया है। 17 जून मुस्लिमों का त्यौहार बकरीद है। इस दिन जानवरों की बलि दी जाती है। पैगंबर इब्राहिम की ईश्वर के प्रति आज्ञाकारिता को याद करते बकरीद मनाई जाती है। एक बकरे के ऊपर ‘राम नाम’ लिखकर उसे बेचने की कोशिश की गई। इस बकरे की कुर्बानी देने की योजना बनाई गई थी,लेकिन उससे पहले हिंदू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिल गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। मामले को बढ़ता देख नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मटन शॉप के मालिक को हिरासत में लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न
[Demo Pick] नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...
-
नागपुर:- केंद्र सरकार ने जमीन-जायदाद खरीदी-बिक्री से जुड़े किसी भी गति विधी के लिए महारेरा एक्ट के साथ बार कोड की भी अनिवार्यता लागू की,लेकि...
-
[Demo Pick] नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...


No comments:
Post a Comment