Sunday, June 30, 2024

बुलडोजर बाबा बना MH-CM एकनाथ शिंदे का आदेश...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दांपत्य जीवन छोड़कर बाबा पहले ही बन गए थे और जब उन्होंने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तो उनका नाम बुलडोजर बाबा पड़ गया। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लगातार आपराधिक लोगों के घरों पर कार्रवाई हुई है। यूपी में सभी माफियाओं के अंदर बुलडोजर से घर गिरने का डर है और योगी बुलडोजर बाबा हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुलडोजर बाबा के नाम से जानें जाने लगे हैं। उल्हासनगर के 17 सेक्शन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फोटो के साथ बुलडोजर का फोटो लगाने की घटना ने शहर वासियों का ध्यान आकर्षित किया है। यह पोस्टर उल्हासनगर शिवसेना शहर प्रमुख भुल्लर महाराज द्वारा लगाया गया है। दरअसल,महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जारी अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के 100 मीटर के भीतर सभी 
पान टपरियों और अन्य अवैध ढांचों को हटाना है। तीसरे दिन भी यह कार्रवाई जोर-शोर से जारी रही। पान टपरियों के अलावा ऑर्केस्ट्रा बार पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम छात्रों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि वे नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रह सकें। इस कार्रवाई का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और इसे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक मानते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं। फिर भी, प्रशासन अपने अभियान को जारी रखने और शहर को अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

पंतप्रधान आर्य चाणक्य कौशल्य विकास योजना आणि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्ट अप योजनेचा करणार आरंभ

नवी दिल्ली:- पंतप्रधान नरेंद्र मोदी 20 सप्टेंबर रोजी महाराष्ट्रातील वर्ध्याला भेट देणार आहेत. सकाळी साडेअकराच्या सुमारास ते पीएम विश्वकर्मा ...