Wednesday, June 26, 2024

पीएम मोदी ने नवनियुक्त लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का किया अभिवादन..

 
आदरणीय अध्यक्ष महोदय ये सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैंआपको और इस पूरे सदन को मेरी तरफ से मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।आदरणीय अध्यक्ष जी, मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं हैं लेकिन इस पूरे  सदन की  तरफ से भी  आपको अनेक-अनेक  शुभकामनाएं। अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण काल खंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान  होना बहुत बड़ा  दायित्व आपको मिला है और आपका पांच वर्ष का अनुभव और आपके साथ हम लोगों का मतलब पांच साल का अनुभव, हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल हम सब का मार्गदर्शन भी करेंगे और देश की आशा और अपेक्षाएँ पूर्ण करने के लिए इस सदन 
में अपना दायित्व निभाने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रहेगीआदरणीय 
अध्यक्ष जी,हमारे शास्‍त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सहज रूप से होता है और आपको तो उसके साथ-साथ एक मिठ्ठी-मिठ्ठी मुस्कान भी मिली हुई है। आपके चेहरे को ये मिठ्ठी-मिठ्ठी मुस्कान  पूरे सदन को भी  प्रसन्न रखती है मुझे विश्‍वास है आप हर कदम पर नए प्रतिमान, नए कीर्तिमान गढ़ते आए हैं।  18वीं लोकसभा  में स्‍पीकर का कार्यभार दूसरी बार संभालना ये अपने आप में एक नयानया रिकॉर्ड बनते हम देख रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...