Sunday, June 30, 2024

चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए...UBT नेता संजय राउत महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर हमला....

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा,अगर हिम्मत है तो आपको अपनी पार्टी बनानी चाहिए थी। अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहिए था।' बजट के मुद्दे पर राउत ने कहा कि यह लोगों को धोखा देने और उनके पैसे से वोट खरीदने का प्रयास है। इस विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के पैसे से वोट खरीदने का सीधा प्रयास रिश्वतखोरी है।  महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और फडणवीस सरकार के दो साल पूरे हो गए। संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने आज अखबारों में विज्ञापन देखा। विज्ञापन से मुझे पता चला कि चोरों और बदमाशों की सरकार ने महाराष्ट्र में दो साल पूरे कर लिए हैं। ये दो साल धोखाधड़ी के दो साल हैं। राउत ने कहा 
कि ये सरकार धोखे से आई है। इन्होंने इस राज्य को कर्ज का बाजार बना दिया है। सरकार के लोगों ने महाराष्ट्र के उद्योग को गुजरात में जाने दिया है। ये राज्य का दुर्भाग्य है कि आज दो साल से सिर्फ ढोल पीट रहे हैं। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा,विधानसभा अध्यक्ष ने पक्षपातपूर्ण निर्णय देकर इस सरकार को बचाया है। राज्यपाल ने असंवैधानिक बहुमत परीक्षण का आदेश दिया है। इन सभी ने इस सरकार को बनाने में अवैध और असंवैधानिक कार्य किया है। उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की छत्रछाया में बैठी धोखेबाज सरकार के पास जीने के लिए दो या तीन महीने हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को नकार दिया है। विधानसभा चुनाव में भी यह सरकार हारेगी। 

No comments:

Post a Comment

पंतप्रधान आर्य चाणक्य कौशल्य विकास योजना आणि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्ट अप योजनेचा करणार आरंभ

नवी दिल्ली:- पंतप्रधान नरेंद्र मोदी 20 सप्टेंबर रोजी महाराष्ट्रातील वर्ध्याला भेट देणार आहेत. सकाळी साडेअकराच्या सुमारास ते पीएम विश्वकर्मा ...