Thursday, November 9, 2023

नानक नाम जहाज है चड़े सो उतरे पार..श्री गुरु नानक देव जयंती निमित्त 15 से प्रभात फेरी 27 को विशाल शोभायात्रा

नागपुर:- कीर्त करो,नाम जपो,वंड छको श्री गुरुनानक देव जी ने मनुष्यों को तीन सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी।कीर्त करो:- अर्थात मेहनत करके कमाओ,नाम जपो:- अर्थात ईश्वर के गुणगान करो,वंड छको:- अर्थात मिल बांट कर खाओ और जरूरत मंद लोगों की मदद करो। नाम जपो:- अर्थात ईश्वर के गुणगान करो,इसी बात को चरितार्थ करते हुए बीते 54 वर्षां से जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा गुरु नानक देव जयंती निमित्त 13 दिवसीय प्रभातफेरी का सफल आयोजन किया जाता है जो इस वर्ष बुधवार 15 नवंबर से, सोमवार 27 नवंबर 2023 तक विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया है, जो विदर्भ वासियों के लिये सदैव धार्मिक आकर्षण का केन्द्र बनी रहती है। इस प्रभातफेरी में प्रातः अमृतवेले 4 बजे से ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में नित्य 13 दिन श्रद्धालु नर-नारी-बच्चे-वृद्ध भाव विभोर होकर वाहुगुरु नानकदेव धनगुरु नानकदेव का कर्णप्रिय जयघोष करते हुए चलते हैं। प्रभातफेरी की 
प्रमुख विशेषता यह है कि उपस्थित 12-15 हजार श्रद्वालुओं के बावजूद अनुशासन में प्रत्येक भक्तगण माथा ढंक कर एक ही लय सुरताल में कतार बद्ध होकर गुरबाणी गायन करते हुए आगे बढ़ते जाते है। वस्तुतः यह दृश्य अविस्मरणीय व भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करता है। प्रभातफेरी 2 घंटे नगर कीर्तन करती हुई पुनः 6 बजे श्री कलगीधर सत्संग मंडल के प्रांगण में पहुंचती है। जहां रागियों द्वारा सत्संग, प्रवचन, श्री दसम ग्रंथ में वर्णित मां भगवती की स्तुति, अनंद साहिब, अरदास व प्रसाद वितरण के साथ समापन होता है।




अंत में श्रद्धालुओं के लिये नित्य चाय-दूध-बिस्किट-तोश वितरित किया जाता है। संयोजक दादा माधवदास ममतानी [वकील साहिब] के अनुसार इस वर्ष भी प्रभातफेरी में गुरु नानक देवजी की आशीर्वाद मुद्रा वाली झांकी, गुरु अंगददेव, गुरु अमरदास, गुरु रामदास, गुरु अरजनदेवगुरु हरगोबिंद, गुरु हरिराइ साहिब, गुरु हरिक्रिशनदेव, गुरु तेगबहादर, गुरु गोबिंदसिंघजी, आदि शक्ति भवानी माता की झांकियों का समावेश होगा। यह प्रभातफेरी जरीपटका के अलावा हुडको कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड सोसायटी, आहुजानगर, कुशी नगर, विश्व ज्योती कालोनी, अशोक नगर, कमाल टाकीज रोड, कड़बी चैक, बैरामजी टाऊन, मेकोसाबाग इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। श्रद्धालुओं के लिए जरीपटका के अलावा बाहर से आने-जाने वालों हेतु वाहन व्यवस्था का प्रबंध श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा निजी वाहनों से किया जाता है। 
श्री गुरु नानकदेव जयंती दि. 27 नवंबर सोमवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी की पालकी व गुरुओें की आकर्षक झांकियों सहित भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में इंदोरा रोड, कश्मीरी गली, पांचपावली, गांधीबाग, क्वेटा कालोनी, छापरुनगर, शांतीनगर, वर्धमाननगर, हिरवीनगर, बर्डी, खामला, मेकोसाबाग के अलावा वर्धा, मुर्तिजापुर, गोंदिया, भंडारा, वणी, हिंगनघाट, बालाघाट, सिवनी, रायपुर, भोपाल, सावनेर, इलाहाबाद व अन्य शहरों से श्रद्धालुजन आते हैं। कार्यक्रम के संयोजक दादा माधवदास ममतानी ने सभी नागरिकों से प्रभातफेरी में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की विनम्र विनंती की है। अधि. माधवदास ममतानी (संयोजक- श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर) ने पत्राचार के माध्यम से यह सारी जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...