Friday, November 3, 2023

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 स्वाद और तकनीक का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा पीएम मोदी ने कही बात....

दिल्ली में 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख से अधिक  स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया शुरू की। पीएम ने अपने संबोधन में फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान तथा भोजन की बर्बादी को कम करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, वर्ल्ड फूड इंडिया सरकारी निकायों, उद्योग पेशेवरों, किसानों, उद्यमियों तथा अन्य हितधारकों को चर्चा में शामिल होने, साझेदारी स्थापित करने और कृषि-
खाद्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए एक नेटवर्किंग एवं व्यावसायिक मंच प्रदान करेगा। निवेश व व्यापार को सुगम बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सीईओ गोलमेज सम्मेलन भी होंगे तथा भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के नवाचार एवं ताकत को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न मंडप स्थापित किए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में मोदी ने कहा,स्वाद और तकनीक का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा, एक नई इकोनॉमी को गति प्रदान करेगा। 
आज की बदलती हुई दुनिया में 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक फ़ूड सिक्योरिटी भी है। इसलिए वर्ल्ड फूड इंडिया का ये आयोजन और भी अहम हो गया है। प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 कार्यक्रम में कहा, पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ के निर्यात में 150% की वृद्धि हुई है। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि भारत की खाद्य विविधता वैश्विक निवेशकों के लिए फायदेमंद है। भारत में, प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग को उभरते क्षेत्र के रूप में देखा जाता है। पिछले नौ वर्षों में इस क्षेत्र ने एफडीआई में 50,000 करोड़ रुपए को आकर्षित किया है। यह भारत सरकार की उद्योग समर्थक और किसान समर्थक नीतियों का परिणाम है।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...