उत्तर प्रदेश के मेरठ में
पत्नी
करवाचौथ से ठीक पहले, पति के जीजा के साथ भाग गई। पति के
मुताबिक,
उसकी
पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और उनके 16
महीने के बच्चे को भी ले गई। पति और उसकी बहन, पुलिस से जल्द से जल्द
दोनों की तलाश करने की गुहार लगा रहे हैं। पति का कहना है कि, वो
इस करवाचौथ भी व्रत रखेगा, ताकि दोनों को उनके किए की सजा मिल
सके। अशोक का कहना है कि, अभी कुछ दिन पहले ही वो अपनी पत्नी
को करवाचौथ की शॉपिंग कराने ले गया था,लेकिन करवाचौथ मनाने
से पहले ही वो उसके
जीजा संग फरार हो गई। उसका कहना है कि उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज
करवा दी है,
बावजूद
इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने अपने 16 महीने
के बच्चे की हत्या का डर भी जताया है। उसकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द दोनों
को ढूंढ निकाले और उसका छोटा सा बच्चा, जल्द से जल्द उसे दोबारा
मिल जाए। अशोक का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ सोने-चांजी के जेवर और 15 हजार
रुपये भी लेकर गई है। अशोक ने अपने ससुराल में कॉल लगाया, मगर
वहां से भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अशोक अपनी पत्नी और जीजा की तलाश में थाने
जा पहुंचा,
जहां
उसने एक-एक कर तफ्सील से पूरा वाकया पुलिस को बयां किया। अशोक ने पुलिस को बताया
कि,
उसकी
शादी साल-2019
में
हुई थी।
तब से ही उसके जीजा राहुल
का घर में आना जाना था। खासतौर पर अशोक की गैरमौजूदगी में ये हरकत और भी बढ़ गई।
पुलिस को अब समझ नहीं आ रहा कि, इस मामले में किस तरह से कार्रवाई
की जाए। हालांकि अभी पुलिस फरार जीजा और पत्नी की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही
दोनों को पकड़कर पति-पत्नी को आमने-सामने बिठाकर समस्या का समाधान तलाशा जाएगा।
No comments:
Post a Comment