Tuesday, November 28, 2023

पहले खिलाए अंडे फिर मारे डंडे...

मध्य प्रदेश के रामनगर थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में अंडे के विवाद में डंडे चल गए। इस दौरान एक युवक का सिर फूट गया, जिसे इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवलाल रावत पर आरोपी बबलू और उसकी मां ने डंडे से हमला कर दिया। दरअसल,गांव में ही बबलू ने अंडा खाने की दावत दी थी। घर पर अंडा खाने के लिए शिवलाल को बुलाया गया था। जब शिवलाल अंडा खाकर जाने लगा तभी उसने कहा कि पैसे दो अंडे के यह तो पैसे वाली दावत थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो हुई। 
हालांकि शिवलाल ने दूसरे दिन पैसे देने की बात कही और अपने घर जाने लगा। तभी आरोपी बबलू और उसकी मां ने डंडे से हमला कर दिया। इस मामले में पीडि़त ने अपने परिजनों की मदद से घटना की रिपोर्ट रामनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दावत देकर 48 वर्षीय युवक का सिर फोड़ने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल का इलाज जारी है। पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में गये थे,तभी आरोपी बबलू रावत अपने घर ले गया था। घर में अंडा खिलाने के बाद पैसे मांगने लगा और इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिन अंडों को लेकर इस विवाद हुआ उनकी कीमत मात्र 20 रुपये थी।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...