Wednesday, November 22, 2023

सक्रिय हुए सटोरिए चुनावी परिणामों पर लगने लगा सट्टा....सट्टा सेंटर से रेट जारी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सटोरियों का सट्टा बाजार गर्म हो गया है और भाव भी तय हो चुके हैं। रेट मुंबई और इंदौर से संचालित सट्टा सेंटर से जारी हुए हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से पहले ही सटोरियों ने कांग्रेस की जीत का ऐलान कर दिया है। सटोरियों के सियासी गणित के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मैजिक फिगर आराम से छुएगी। दोनों ही राज्यों की मतगणना से पहले सटोरियों ने सट्टे की 
रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 116 के मैजिक फिगर में से कांग्रेस पार्टी को 116-119 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस को 50 से 52 सीटें मिलने का अंदेशा है। बता दें कि देश में चुनाव में भले ही राजनीतिक विश्लेषकों और जनता की राय मायने रखती हो,लेकिन इससे अलग दुनिया सट्टा बाजार और उनके सटोरियों की है। जो बाकायदा अपने आंकलनों से चुनाव में पार्टियों की जीत और हार तय कर देते हैं। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सट्टे की रेट लिस्ट,मध्य प्रदेश में नतीजे से पहले सट्टे का भाव- कांग्रेस: 116- 119 सीट (भाव- 75 पैसा) भाजपा: 106-109 सीट (भाव- 1.25 पैसा) छत्तीसगढ़ में सट्टे का भाव- कांग्रेस:  50- 52 सीट (भाव- 85 पैसा)भाजपा: 37-39 सीट (भाव- 1.15 पैसा)।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...