Saturday, November 4, 2023

INDIA गठबंधन द्वारा बहिष्कृत पत्रकार को साथ लेकर प्रचार कर रही कांग्रेस पार्टियों में विरोध शुरू


मध्य प्रदेश विधान सभा
के दौरान पहले तो टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी अपने अपने प्रत्याशियो को लेकर आमने-सामने दिखी वहीं अब एक मुद्दा सामने आया है जिसमें I.N.D.I.A. ( Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन के ही सहयोगी दल ने कांग्रेस को आईना दिखाया है। दरअसल 14 पत्रकारों और न्यूज एंकरों के बायकॉट से जुड़ा है। I.N.D.I.A. ने कुछ महीने पहले एक मीटिंग की थी जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ था कि कुछ पत्रकार जो बीजेपी के एजेंडे पर डिबेट्स करते हैं, उनके किसी कार्यक्रम में अलायन्स दलों के प्रतिनिधि नहीं जायेंगे और ना ही उन्हें बुलाएंगे,लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस लिस्ट में शामिल एक पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए दिख रहे हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने जहां सवाल 
किए हैं,वहीं सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है।  बीजेपी भी इसको लेकर तंज कस रही है।  समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा है,इंडिया अलायन्स की मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ था कि कुछ पत्रकार जो भाजपा के एजेंडे पर डिबेट्स करते हैं उनके किसी कार्यक्रम में अलायन्स में शामिल दलों के प्रतिनिधि नहीं जायेंगे और ना ही उन्हें बुलाएंगे। अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस के सर्वेसर्वा कमलनाथ जी इंडिया अलायन्स द्वारा बहिष्कृत पत्रकार को लेकर अपने साथ चुनाव प्रचार में घूम रहे। 
[बहिष्कृत पत्रकार नविका कुमार] 


कांग्रेस पार्टी खुद इंडिया अलायन्स के साथी दलों के साथ ईमानदार नहीं है और कांग्रेस खुद भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही। इंडिया अलायन्स द्वारा बहिष्कृत पत्रकार नविका कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कमलनाथ के साथ वाली तस्वीरें शेयर की हैं। 
उन्होंने लिखा है कैंपेनिंग पर जाते हुए कमलनाथ के साथ,मध्यप्रदेश की चुनावी लड़ाई में कमलनाथ ब्राइट और फ्रेश दिख रहे हैं। आप भरोसा नहीं कर सकते हैं कि 44 साल राजनीति में बिताने के बाद भी उनमें इतनी एनर्जी  और उत्साह बरकार है। इन फोटों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कांग्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने लिखा है कि राहुल गांधी की टीम द्वारा तैयार की गई बायकॉट लिस्ट में नविका कुमार शामिल थीं,लेकिन कमलनाथ उनके साथ उड़ान भर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...