Thursday, November 2, 2023

बीजेपी भगाओ, देश बचाओ-महंगाई डायन नहीं महबूबा और भौजाई बन गई...BH-DCM तेजस्वी यादव

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीपीआई की 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में बीजेपी पर गरजते हुए कहा जो वादा किया वो निभाया। दस लाख बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा किया था। पौने दो लाख बहाली निकली थी। अभी हमारी सरकार को 14 महीने हुए। चार लाख सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकली। तेजस्वी ने कहा कि भारत सरकार पूंजिपतियों की सरकार है। केवल दो-तीन लोगों के लिए काम कर रही है। एक काम बता दीजिए जो बीजेपी ने किया होगा। अब इनको महंगाई डायन नहीं दिखती है, महबूबा और भौजाई लगती है।  गरीब आदमी क्या खाएगा? बिहार में रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। बीजेपी पर हमला करते 
हुए कहा कि कुछ लोग तलवार बांटने में लगे हैं, हम लोग कलम बांट रहे हैं, आपको तय करना है कि जो भाई से भाई को लड़ाते हैं,जाति को जाति से लड़ाते हैं आपको उनका साथ देना है या जो लोग कलम बांटने का काम करते हैं, जो नौकरी बांटने काम करते हैं। आपको उनके साथ देना है। तेजस्वी ने कहा कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ? महाराष्ट्र में क्या किया? झारखंड में क्या प्रयास कर रहे थे ये लोग? दिल्ली में क्या हो रहा है? अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा गया है। हम इन लोग को जानते ही थे कि बीजेपी को हम लोगों ने इतना बड़ा झटका दिया है कि फिर से सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स शुरू होगा।

No comments:

Post a Comment

शालार्थ आईडी घोटाला:प्रधानाचार्य तो केवल नाममात्र के हस्ताक्षरकर्ता हैं; असली साजिशकर्ता तो संस्था के निदेशक हैं? विदर्भ शिक्षक संघ का प्रश्न

[Demo Pick]  नागपुर: - विदर्भ शिक्षक संघ ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि राज्य में चल रहे शलार्थ आईडी घोटाले की जांच में केवल उन्हीं प्...