Saturday, November 4, 2023

एक घंटे का मौन करे आपका इम्यूनिटी पॉवर बूस्ट....

अक्सर सेल्समैन अधिक बोल कर अपने माल की खपत अधिक करता है,यह बात सभी जानते है लेकिन कभी-कभी कम बोलना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। डॉक्टर ये मानते हैं कि अगर आप पूरे दिन में 1 घंटे के लिए चुप रहते हैं तो आपको काफी बड़े फायदे हो सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से पूरे 24 घंटे में से 1 घंटे के लिए मौन रहते हैं तो इससे आपको मेंटल पीस या मन की शांति मिलेगी। चुप रहने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स कम बनते हैं जिससे मानसिक शांति मिलती है। जितना अधिक आप मौन रहेंगे, उतना ही अच्छा आप बोलना सीखेंगे। कई सारे शोध ये सिद्ध करते हैं कि चुप रहने के बाद जब जरूरत के समय आप बोलते हैं तो आप एक 
अच्छे वक्ता होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिर आप अपने शब्दों के चयन पर खास ध्यान देते हैं। आप जीतने देर तक चुप रहते हैं,उतने देर आप खुद की अंतरआत्मा से बातें करते हैं। इससे आप खुद के साथ एक अच्छी इमोशनल कनेक्शन बना सकते हैं। खुद की भावनाओं के साथ जुड़ने के बाद आप अपनी गलत और सही चीजों में अंतर कर सकते हैं।  इससे जीवन में आगे बढ़ने में आसानी होगी। 24 घंटे में से 1 घंटा चुप रहना आपके सोने की गुणवत्ता को भी बड़ा सकता है। क्योंकि आपका दिमाग शांत हो जाता है इसलिए आपको रात के समय आसानी से नींद आ सकती है। 
साथ ही इससे आपको एक गहरी और लंबी नींद मिलती है। हाई बीपी की शिकायत वाले लोगों को दिन में 1 घंटे के लिए जरूर मौन रहना चाहिए। इससे दिल और दीमाग शांत होते हैं और बॉडी रिलैक्स होती है। नियमित रूप से मौन रहने का अभ्यास करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दुसरी दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कम बोलने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती हैं। ये दोनों चीजें आगे शरीर में  बेहतर इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है। इम्यूनिटी अच्छी होने से शरीर की किसी भी रोग या बीमारी से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

No comments:

Post a Comment

अंबाझरी, फुटाळा व गोरेवाडा तलावांवर सुरक्षेच्या उपाययोजना नागरिकांनी सुरक्षेच्या सूचनांचे पालन करावे

नागपूर - शहरातील अंबाझरी ,  फुटाळा व गोरेवाडा तलाव ओव्हर फ्लो होण्याची शक्यता लक्षात    घेऊन नागपूर महानगरपालिकेच्या अग्निशमन विभागाने तसेच...