Monday, November 6, 2023

CG चुनाव कांग्रेस देगी अंतिम संस्कार के लिए फ्री लकड़ी,भाजपा कराएगी अयोध्या यात्रा...

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अयोध्या में बन रहे राम लल्ला के मंदिर से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ के लोगों को राम लल्ला दर्शन योजना लागू करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और ननिहाल के लोग अयोध्या आसानी से जाए इसकी हम व्यवस्था करेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने शहरी क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए लोगो को फ्री में लकड़ी उपलब्ध कराने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि शहरों में लड़की के लिए जूझना पड़ता है। दरअसल,रामायण काल में छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था। राजा दशरथ ने दक्षिण कौशल के 
राजा भानुमंत की बेटी कौशल्या से विवाह किया। इसके बाद अयोध्या और दक्षिण कौशल का रिश्ता जुड़ गया। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना गया। इसके पीछे आधार ये है कि देश में एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ में है। राजधानी रायपुर से 27 किलोमीटर दूर चंद्रखूरी में माता का मंदिर है। जहां माता कौशल्या के गोद में राम लल्ला बैठे है।  इस लिए छत्तीसगढ़ भगवान राम को भांजा राम की तरह मानता है। वहीं दोनों पार्टियों ने किसानों पर सबसे बड़ा दांव लगाया है। बीजेपी ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया और कांग्रेस ने 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया है। इसके साथ ही राज्य की महिला वोट बैंक भी साधने की कोशिश की है। इसके अलावा जो लोगों को हैरान करने वाली घोषणा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन

मेरे प्यारे देशवासियो , नमस्कार! देश और विदेश में रहने वाले , हम भारत के लोग , उत्साह के साथ , गणतन्त्र दिवस का उत्सव मनाने जा रहे हैं। मै...